खलिहान में लगी आग में जलकर दो बच्चों की मौत.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरिडीह : गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी के रुखीयार गांव में बुधवार की शाम दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों की मौत जलकर मरने से हो गई। आग में जलकर मरने से हुए दोनों बच्चों की पहचान प्रीतम यादव की पांच वर्षीय बेटी सुदामा कुमारी और कैलाश यादव के चार वर्षीय बेटे सुरज कुमार के रुप में किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे आपस में ममेरे-फूफेरे भाई-बहन भी बताएं जा रहे है। घटना के बाद गांव में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार सुदामा कुमारी और सुरज कुमार गांव के खलिहान में खेल रहे थे। इसी दौरान खलिहान में आग लग गया। हालांकि खलिहान में आग कैसे लगा। यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है। लेकिन खलिहान में आग लगने के दौरान दोनों बच्चे आग के चपेट में आ गए। और भीषण आगलगी में जलकर मर गए। खलिहान में आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जबकि दोनों बच्चे खलिहान में लगी आग में फंसे रहे गए। कुछ देर बाद जब धुंआ उठना शुरु हुआ, तो ग्रामीणों को पता चला कि खलिहान में आग लगा है।

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास में तो जुट गए। लेकिन ग्रामीणों को भनक तक नहीं लगा कि दोनों बच्चें आग के चपेट में है। इधर दोनों के परिजनों ने जब सुदामा कुमारी और सुरज को खोजना शुरु किया। लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी बीच आग बुझाने के क्रम में ग्रामीणों को जानकारी मिली कि दोनों बच्चें खलिहान में खेल रहे थे। लिहाजा, ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास तेज कर दिया। कुछ देर बाद जब आग पूरी तरह बुझ गया। तो ग्र्रामीणों को आग लगे खलिहान में दोनों बच्चों का शव मिला। बच्चों के शव देखकर परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी मिलने के बाद नवडीह ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow