उधमपुर मुठभेड़: जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान शहीद, एक आतंकवादी घायल होने की सूचना; सर्च ऑपरेशन जारी

उधमपुर मुठभेड़: जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान शहीद, एक आतंकवादी घायल होने की सूचना; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता इलाके में सोमवार देर शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान अमजद पठान के रूप में हुई है। इस दौरान एक आतंकवादी के घायल होने की भी सूचना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अधिकारियों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मजालता क्षेत्र के सोआन (सोहन) गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। शाम करीब 6 बजे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए SOG जवान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। एक आतंकवादी के भी घायल होने की खबर है, हालांकि गोलीबारी रुकने के बाद अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण तलाशी अभियान में बाधा आई। इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है और सभी संभावित भागने के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है ऑपरेशन फिर शुरू होने की उम्मीद है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now