केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का झारखंड सरकार पर बड़ा हमला, बांग्लादेशी घुसपैठ पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का झारखंड सरकार पर बड़ा हमला, बांग्लादेशी घुसपैठ पर उठाए सवाल

Share
Link copied

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से जमशेदपुर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला।

गिरिराज सिंह ने कहा, “झारखंड में बांग्लादेशी मुसलमानों को विशेष मेहमान की तरह लाया जा रहा है। जमाई बाबू कहां जा रहा है? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासियों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और राज्य के मूल निवासियों के हितों की अनदेखी हो रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow