वैक्सीन ही करेगी तीसरी लहर से बचाव : डॉ. प्रवीण कु श्रीवास्तव.

वैक्सीन ही करेगी तीसरी लहर से बचाव : डॉ. प्रवीण कु श्रीवास्तव.

Share
Link copied

रांची : आज दिनांक 12 जून 2021 शनिवार को रांची रिवोल्ट – जनमंच द्वारा आयोजित साप्ताहिक बैठक में वरीय हृदय रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने पोस्ट कोविड समस्याएं ब्लैक फंगस और तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारी के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा लक्षण दिखने पर ब्लैक फंगस को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें शीघ्र से शीघ्र नजदीकी डॉक्टर से दिखाए।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण जानकारी दी ब्लैक फंगस का इलाज संभव है। लक्षण दिखते ही इलाज शुरू होने पर ब्लैक फंगस/ व्हाइट फंगस पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। उन्होंने आपातकाल हृदय आघात की स्थिति में सॉर्बिट्रेट दवा के इस्तेमाल और उसके फायदे पर जानकारी दी। डॉ.कमल कुमार बोस ने कहा अभी से तैयारी ही रहने पर तीसरी लहर से बचाव संभव है, आगामी संभावित लहर में समाज के भविष्य बच्चों को सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राकेश रंजन बबलू ने किया।

आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने किया और झारखंड की समस्त जनता से सरकारी नियम निर्देशों के पालन करने की अपील और 100 प्रतिशत वैक्सीन लेने और अपने सभी परिचितों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया। डॉ. बब्बू ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि सभी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें और सभी को वैक्सीन लगवाएं। विजय दत्त पिंटू ने लिए गए संकल्प की जानकारी देते हुए बताया की 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए रांची रिवोल्ट – जनमंच वृहद स्तर पर जनजागरण अभियान चला रहा।

आज की इस बैठक में डॉ प्रणव कुमार बब्बू, विजय दत्त पिंटू, राकेश रंजन बबलू, सूरज कुमार सिन्हा, डॉ. कमल कुमार बोस, डॉ. रमेश शरण,(पूर्व कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय) रीना सहाय, अनुपमा प्रसाद, प्रीति सिन्हा,कुमकुम गौड़, डॉ. रीना भारती,सोनी पाण्डे, राधिका कोइराला, श्रेया अम्बष्ठ, प्रो. वंदना रॉय, नम्रता सिन्हा,कोमल सिंह, सलमा, अंगद सिंह, संजय अम्बष्ठ,आशीष चटर्जी,सुबोध कुमार वर्मा, बी. के. शुक्ला,चंदन श्रीवास्तव, बुल्लू अखौरी, कमल किशोर सिंह, हर्षित कुमार, संतोष कुमार, विकी कुमार, अनिल कुमार सिंह, समेत 57 से अधिक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow