बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न नाव घाटों का निरीक्षण किया गया.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : बिहार विधानसभा को लेकर आज गढ़वा उपयुक्त राजेश कुमार पाठक एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री श्रीकांत एस खोटरे के द्वारा बिहार सीमा से सटे विभिन्न नाव घाटों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में आज उन्होंने जिले के केतार प्रखण्ड के खैरवा व कांडी प्रखंड के श्रीनगर समेत अन्य नाव घाटों का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी केतार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांडी और संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य से बिहार राज्य में आवागमन को पूर्णतया प्रतिबंधित करना सुनिश्चित करें.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और पुलिस बल से नाव घाटों के माध्यम से लोगों के आवागमन के विषय में जानकारी भी ली तथा चुनाव के समय आवागमन पर रोक संबंधी निर्देश का ठीक प्रकार से पालन करने की बात कही. विदित हो कि उपायुक्त के निर्देशानुसार कल से ही घाटों के माध्यम से आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है, जिसका जायजा आज स्वयं उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्थल पर पहुंचकर लिया.

उक्त अवसर पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक गढ़वा के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा जियाउल अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर जयवर्धन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी केतार संदीप अनुराग टोपनो, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांडी जॉन टुडू, केतार, कांडी एवं हरिहरपुर ओ.पी. के थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow