रांची में वाहन जांच अभियान: 153 वाहनों की जांच, 24 पर 7.64 लाख जुर्माना
रांची में जिला प्रशासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश और जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में नगड़ी, नामकुम और बेड़ो थाना क्षेत्रों में संचालित हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभियान के दौरान कुल 153 वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें 24 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इन पर कुल 7,64,154 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच में टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, पीयूसी, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग जैसे मामलों की जांच शामिल थी।
साथ ही बुण्डू स्थित सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जानकारी दी गई। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सभी वाहन दस्तावेज दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
















