मतदाता सूची पुनरीक्षण: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पहले अपना फार्म भरा फिर नागरिकों से प्रपत्र भरने का किया आह्वान..

राँची: झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची के लोक भवन में आयोजित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान राज्यपाल ने स्वयं अपना गणना प्रपत्र भरा और उस पर हस्ताक्षर कर 63-राँची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-16 की बीएलओ (BLO) श्रीमती मंजू कच्छप को सौंपा।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने राज्य के सभी पात्र नागरिकों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। जब बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) आपके घर गणना प्रपत्र लेकर आएं, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल भरें और हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपें।
इस कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन तंत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे,के. रवि कुमार: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड, मंजूनाथ भजंत्री, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राँची।कुमार रजत, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी , ERO)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, राँची इस अभियान की सफलता हेतु इन्होने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जमशेदपुर डबल डाउन बार कांड और हिमांशु हत्याकांड को लेकर BJP नेता नीरज सिंह के घर दूसरी बार छापेमारी
राज्यपाल ने इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में लगे सभी अधिकारियों और कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्वाचन विभाग की टीम के समर्पित प्रयासों से राज्य का कोई भी पात्र नागरिक सूची में अपना नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहेगा।
















