Jamshedpur News, Double Down Bar Case

जमशेदपुर डबल डाउन बार कांड और हिमांशु हत्याकांड को लेकर BJP नेता नीरज सिंह के घर दूसरी बार छापेमारी

Share
Link copied

Jamshedpur News, Double Down Bar Case

नीरज तिवारी /जमशेदपुर

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के चर्चित ‘डबल डाउन बार’ कांड और हिमांशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार शाम जमशेदपुर पुलिस ने भाजपा नेता नीरज सिंह के मानगो स्थित आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह लगातार दूसरा मौका है जब पुलिस ने इस मामले में उनके घर दबिश दी है।

इसे भी पढ़ें
भारत-इंग्लैंड पहला टी20 चढ़ा बारिश की भेंट, अभिषेक-श्रेयस की दमदार पारियों के बावजूद नहीं निकला नतीजा
इसे भी पढ़ें

भारत-इंग्लैंड पहला टी20 चढ़ा बारिश की भेंट, अभिषेक-श्रेयस की दमदार पारियों के बावजूद नहीं निकला नतीजा

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा समाप्त…

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगों का अंतरराज्यीय गिरोह ध्वस्त, होटल से 9 शातिर गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगों का अंतरराज्यीय गिरोह ध्वस्त, होटल से 9 शातिर गिरफ्तार

धनबाद के सरायढेला स्थित होटल से 9 साइबर ठग गिरफ्तार। ऑनलाइन गेमिंग और मनी म्युलेटिंग के जरिए कर रहे थे ठगी। जानिए…

लोहरदगा: बॉक्साइट ट्रकों से लगने वाले जाम पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें

लोहरदगा: बॉक्साइट ट्रकों से लगने वाले जाम पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

आनंद कुमार सोनी / लोहरदगा लोहरदगा। हिंदाल्को बॉक्साइट ट्रकों के कारण मुख्य मार्ग से लेकर हेसल डम्पिंग रोड तक रोजाना लग रहे…

बोकारो: 6 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा, लापता 6 साल की बच्ची घर में ही रजाई के पीछे मिली सुरक्षित
इसे भी पढ़ें

बोकारो: 6 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा, लापता 6 साल की बच्ची घर में ही रजाई के पीछे मिली सुरक्षित

बोकारो: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसगोड़ा से गायब हुई 6 वर्षीय राधा उर्फ आराध्या की खोज में पुलिस की कई…

इस छापेमारी में बिष्टुपुर, एमजीएम और मानगो थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस दौरान घर से कुछ मोबाइल के डिब्बे और महत्वपूर्ण दस्तावेज, जैसे [Aadhaar Redacted] आदि को साक्ष्य के तौर पर जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पारदर्शिता बनाए रखने के नाम पर पूरी तलाशी का वीडियो रिकॉर्ड किया। हालांकि, स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब घर के सदस्यों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने की कोशिश की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक-झोंक और अभद्र व्यवहार की खबरें भी सामने आई हैं।

पुलिस की यह कार्रवाई 29 जून की रात से शुरू हुए सिलसिले का हिस्सा है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में नीरज सिंह समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस फिलहाल ‘डबल डाउन बार’ कांड और हिमांशु हत्याकांड के बीच की कड़ियों को जोड़ने में लगी है ताकि घटना के मुख्य कारणों और साजिशकर्ताओं तक पहुँचा जा सके।

हालांकि, दो दिनों से जारी इस सघन छापेमारी और जब्ती के बावजूद जिला पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों और मीडिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस की इस जांच से क्या नए तथ्य सामने आते हैं।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।