Administration cracks down on traffic jams caused by bauxite trucks.

लोहरदगा: बॉक्साइट ट्रकों से लगने वाले जाम पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

Share
Link copied

Administration cracks down on traffic jams caused by bauxite trucks.

आनंद कुमार सोनी / लोहरदगा

लोहरदगा। हिंदाल्को बॉक्साइट ट्रकों के कारण मुख्य मार्ग से लेकर हेसल डम्पिंग रोड तक रोजाना लग रहे जाम से परेशान आम नागरिकों को जल्द राहत मिल सकती है। जिला प्रशासन ने इस समस्या को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है।
अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सड़क पर किसी भी सूरत में जाम की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की चेतावनी: नहीं चलेगी मनमानी

बैठक में प्रशासन ने सख्त लहजे में निर्देश दिए .. मुख्य सड़क पर बॉक्साइट ट्रकों का खड़ा होना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि किसी भी ट्रक के कारण यातायात बाधित होता है, तो वाहन मालिकों और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर बिना किसी भेदभाव के दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें
रांची में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: एक दिन में 4,969 चालान, बिना हेलमेट और नो-पार्किंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
इसे भी पढ़ें

रांची में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: एक दिन में 4,969 चालान, बिना हेलमेट और नो-पार्किंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए बुधवार (1 जुलाई) को यातायात पुलिस ने विशेष जांच…

रांची में 1.684 किलो अवैध गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, पान गुमटी पर चल रहा था कारोबार
इसे भी पढ़ें

रांची में 1.684 किलो अवैध गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, पान गुमटी पर चल रहा था कारोबार

रांची: राजधानी रांची में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोअर बाजार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

भारत में WhatsApp के Username फीचर पर केंद्र सरकार की रोक, Meta को भेजा शो-कॉज नोटिस
इसे भी पढ़ें

भारत में WhatsApp के Username फीचर पर केंद्र सरकार की रोक, Meta को भेजा शो-कॉज नोटिस

नई दिल्ली: WhatsApp के प्रस्तावित Username फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने भारत में इस फीचर…

इस बैठक में जाम की समस्या के स्थायी समाधान, ट्रकों के सुव्यवस्थित संचालन, निर्धारित पार्किंग और रूट चार्ट के पालन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों को स्पष्ट कर दिया है कि यातायात को सुचारू रखना उनकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस उच्च स्तरीय बैठक में एसडीपीओ (SDPO), जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), सड़क सुरक्षा टीम के अधिकारी, हिंदाल्को के प्रतिनिधि और बॉक्साइट माइनिंग ट्रक कमेटी के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ट्रक मालिक शामिल हुए।

अधिकारियों ने कहा कि जनसुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। प्रशासन अब इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।