Father and son arrested in Ranchi with 1.684 kg of illegal cannabis; trade was being run from a paan kiosk.

रांची में 1.684 किलो अवैध गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, पान गुमटी पर चल रहा था कारोबार

Share
Link copied
Father and son arrested in Ranchi with 1.684 kg of illegal cannabis; trade was being run from a paan kiosk.
Father and son arrested in Ranchi with 1.684 kg of illegal cannabis; trade was being run from a paan kiosk.

रांची: राजधानी रांची में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोअर बाजार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.684 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 30 जून 2026 को कांटाटोली चौक स्थित एसबीआई बैंक के सामने एक पान गुमटी में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पान गुमटी संचालक से पूछताछ की और एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी ली। तलाशी में सीताराम ठाकुर के पास से चार पुड़िया तथा रंजन कुमार के पास से चार पुड़िया गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पान गुमटी की तलाशी लेने पर कुल 1.684 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

इस संबंध में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 116/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(II)(b)/22(b) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनके बयान के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।