Lohardaga SIR Awareness Chariot Flagged Off

लोहरदगा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026: जागरूकता रथ रवाना, प्रशासन ने की शत-प्रतिशत भागीदारी की अपील

Share
Link copied

Lohardaga SIR Awareness Chariot Flagged Off

आनंद कुमार सोनी / लोहरदगा

लोहरदगा: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय परिसर से एक विशेष ‘निर्वाचन जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों और शहरी वार्डों में जाकर नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेगा।

इसे भी पढ़ें
लोहरदगा: बॉक्साइट ट्रकों से लगने वाले जाम पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें

लोहरदगा: बॉक्साइट ट्रकों से लगने वाले जाम पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

आनंद कुमार सोनी / लोहरदगा लोहरदगा। हिंदाल्को बॉक्साइट ट्रकों के कारण मुख्य मार्ग से लेकर हेसल डम्पिंग रोड तक रोजाना लग रहे…

भारत में WhatsApp के Username फीचर पर केंद्र सरकार की रोक, Meta को भेजा शो-कॉज नोटिस
इसे भी पढ़ें

भारत में WhatsApp के Username फीचर पर केंद्र सरकार की रोक, Meta को भेजा शो-कॉज नोटिस

नई दिल्ली: WhatsApp के प्रस्तावित Username फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने भारत में इस फीचर…

जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, एहतेशाम वकारिब बने नए SSP, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला SP की जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, एहतेशाम वकारिब बने नए SSP, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला SP की जिम्मेदारी

रांची/जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस नेतृत्व में अहम बदलाव किया है। हाल के दिनों में जमशेदपुर…

हरी झंडी दिखाने के बाद उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को गणना प्रपत्र (Form)भरने के सही तरीके, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी और बीएलओ (BLO) से संपर्क करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

रांची में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: एक दिन में 4,969 चालान, बिना हेलमेट और नो-पार्किंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता को गति देने के लिए एक विशेष हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया। उपायुक्त सहित जिले के आला अधिकारियों और समाहरणालय कर्मियों ने अभियान पट्ट पर हस्ताक्षर कर शत-प्रतिशत जन-भागीदारी का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि:
वे अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार का नाम सत्यापित करें। समय रहते त्रुटियों का सुधार करवाएं। जागरूकता रथ के संदेशों को ध्यान से सुनें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।