Bokaro Missing Child Found

बोकारो: 6 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा, लापता 6 साल की बच्ची घर में ही रजाई के पीछे मिली सुरक्षित

Share
Link copied

Bokaro Missing Child Found

बोकारो: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसगोड़ा से गायब हुई 6 वर्षीय राधा उर्फ आराध्या की खोज में पुलिस की कई टीमें जुटी रहीं, लेकिन अंत में जो खुलासा हुआ उसने सबको चौंका दिया। लापता बच्ची अपने ही घर में बक्से के पीछे रजाई में छुपी मिली।

बुधवार सुबह 11 बजे पुनीत चौहान की बेटी राधा अचानक घर से गायब हो गई। नीली टी-शर्ट और काले हाफ पैंट पहने बच्ची के अचानक लापता होने से परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने घबराकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरा इलाका छावनी में बदल गया।

इसे भी पढ़ें
रांची में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: एक दिन में 4,969 चालान, बिना हेलमेट और नो-पार्किंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
इसे भी पढ़ें

रांची में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: एक दिन में 4,969 चालान, बिना हेलमेट और नो-पार्किंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए बुधवार (1 जुलाई) को यातायात पुलिस ने विशेष जांच…

भारत में WhatsApp के Username फीचर पर केंद्र सरकार की रोक, Meta को भेजा शो-कॉज नोटिस
इसे भी पढ़ें

भारत में WhatsApp के Username फीचर पर केंद्र सरकार की रोक, Meta को भेजा शो-कॉज नोटिस

नई दिल्ली: WhatsApp के प्रस्तावित Username फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने भारत में इस फीचर…

IND vs ENG 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, पहले मैच में भी नहीं मिला डेब्यू का मौका
इसे भी पढ़ें

IND vs ENG 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, पहले मैच में भी नहीं मिला डेब्यू का मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में…

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया , डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने न केवल सीसीटीवी फुटेज खंगाले, बल्कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब 6 घंटे तक पुलिस टीम गली-गली खाक छानती रही, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

देर शाम जब पुलिस टीम दोबारा घर की तलाशी ले रही थी, तो बच्ची घर के एक कमरे में बक्से के पीछे रजाई से ढंकी हुई मिली। बच्ची के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि बच्ची खेल-खेल में ही घर के अंदर जाकर छुप गई थी। पुलिस अभी बच्ची और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि स्पष्ट हो सके कि वह किस कारण से छुपी थी।

बोकारो पुलिस ने इस घटना के बाद अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि बच्चों को अकेला न छोड़ें और यदि ऐसी कोई अप्रिय स्थिति पैदा हो, तो घबराने के बजाय तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें। समय पर सूचना देने से किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सकता है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।