20210105 173755

धारदार हथियार से युवती की हत्या,12 जनवरी को होनी थी शादी.

सिमडेगा : धारदार हथियार से वारकर लड़की की हत्या। शादी 12 जनवरी को होनी थी। हत्या का आरोपी मंगेतर को ही बताया जा रहा हैं। कुरडेग थाना क्षेत्र से महज कुछ दूरी मिडिल स्कूल के पीछे झाडी में 20 वर्षीय नुजला परवीन की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नुजला परवीन का भाई दिपक ने बताया कि 12 जनवरी को शादी होनी थी। गुमला जिला अमवा निवासी दानिश अंसारी से शादी तय हुई थी। परवीन का नानी घर आमवा मे है। जिससे इन दोनों में पहले से ही जान पहचान थी। रविवार को लड़की से मिलने के लिए दानिश कुरडेग आया, उसके बाद से ही लड़की गायब थी। लड़की के परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की मंगेतर दानिश अंसारी से लड़की के भाई ने बात कर लड़की के गुम होने की बात बताई। जिस पर दानिश ने खोजने के लिए आने की बात कही, मंगलवार सुबह स्कूल के पीछे झाड़ी से परवीन का शव बरामद किया गया।

सिमडेगा, शम्भु कुमार सिंह.

Share via
Share via