20201121 203148

फुलमनिया फ़िल्म का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड में निर्मित फ़िल्म “फुलमनिया” का हिंदी भाषा में 20 नवंबर को वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर किया गया। इसे शेमारू मी प्लेटफार्म पर दिखाया जा रहा है। इस फ़िल्म को नागपुरी भाषा में पिछले साल झारखंड समेत छः राज्यों में रिलीज़ किया गया था। इस चर्चित फिल्म को हिंदी में थिएटर में रिलीज़ किया जाना था पर कोरोना की वजह से सिनेमा हॉल बंद रहने की वजह से इसे डिजिटल प्लेटफार्म में रिलीज़ कर दिया गया। नागपुरी और हिंदी में पूर्ण रूप से झारखंड में बनी सच्ची कहानी से प्रेरित ये फ़िल्म काफी चर्चे में रही है।

20201121 203134

फ़िल्म के निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया की इसे कई और डिजिटल प्लेटफार्म में दिखाया जाएगा और कई अन्य भाषाओं में डब करके भी इसे दिखाया जाने वाला है। पिछले साल ही इसे नागपुरी भाषा मे कांन्स फ़िल्म फिस्टिवल, फ्रांस में दिखाया गया था। फ़िल्म की निर्मात्री नीतू अग्रवाल ने बताया कि इस फ़िल्म को पूरे विश्व मे दिखाया जाना झारखंड के लिए गौरव की बात है।

20201121 203110

फ़िल्म में रवि भाटिया, हंसराज जगताप, कोमल सिंह, खुशबू शर्मा, विनीत कुमार, नीतू पांडेय, अंकित राठी, रीना सहाय, सुशीला लकरा, शैलेन्द्र शर्मा, शिशिर पंडित, मोनिका मुंडू ने बेहतरीन अभिनय किया है। झारखंड के लोक संगीत को नंदलाल नायक द्वारा फिर से नए रूप में दर्शकों तक पहुचाना काफी प्रशंसनीय है। क्षितिष राय की चर्चित गीत को ज्योति साहू ने अपनी मधुर आवाज से जीवंत बना दिया। पद्मश्री मुकुंद नायक के सुर फ़िल्म की शरुआत में ही मंत्र मुग्ध कर देता है।

Share via
Share via