World Population Day: Significant rise in Jharkhand's population over 15 years; now estimated to exceed 40 million.

विश्व जनसंख्या दिवस: 15 वर्षों में झारखंड की आबादी में बड़ा इजाफा, अब 4 करोड़ के पार का अनुमान

Share
Link copied
World Population Day: Significant rise in Jharkhand's population over 15 years; now estimated to exceed 40 million.
World Population Day: Significant rise in Jharkhand’s population over 15 years; now estimated to exceed 40 million.

रांची : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर झारखंड की जनसंख्या पर नजर डालें तो राज्य की आबादी में पिछले डेढ़ दशक के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत में आखिरी आधिकारिक जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी, जिसमें झारखंड की कुल आबादी 3,29,88,134 (करीब 3.30 करोड़) दर्ज की गई थी।

वहीं, जनसंख्या के उपलब्ध प्रक्षेपण (Population Projection) के अनुसार वर्ष 2026 में झारखंड की अनुमानित आबादी करीब 4.11 करोड़ तक पहुंच चुकी है। यानी 2011 की तुलना में राज्य की जनसंख्या में लगभग 80 लाख से अधिक की बढ़ोतरी का अनुमान है।

RKDF
Adv

2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड में पुरुषों की संख्या 1.69 करोड़ और महिलाओं की संख्या 1.60 करोड़ थी। राज्य का लिंगानुपात 948 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष तथा साक्षरता दर 66.41 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस ऐसे समय मनाया जा रहा है जब देश में लंबे अंतराल के बाद नई जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नई जनगणना के आंकड़े आने के बाद झारखंड की वास्तविक जनसंख्या, सामाजिक और आर्थिक स्थिति की नई तस्वीर सामने आएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।