जानिए ग्रामीणों ने क्यों कहा योगेंद्र साव (Yogendra saw)हाय हाय

जानिए ग्रामीणों ने क्यों कहा योगेंद्र साव (Yogendra saw)हाय हाय

Share
Link copied

Yogendra saw

झारखंड के रामगढ़ में आक्रोशित गांव वालों ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और करीब 2 घंटे तक उन्हें गाड़ी से उतरने नहीं दिया। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पुत्र के द्वारा जमीन एग्रीमेंट पर लेकर बाउंड्री का निर्माण को लेकर है. इस निर्माण का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. ग्रामीण का कहना है कि यह जमीन उनकी है और बाप दादा के जमाने से यहां पर खेती करते आ रहे हैं. ऐसे में अचानक अब सुमित और पंकज द्वारा दबंगई पूर्वक जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि इस बात की शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन से की है लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव (Yogendra Saw) के पुत्र द्वारा एग्रीमेंट जमीन (लगभग 2 एकड़ 42 डिसमिल) पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे. योगेंद्र साव को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्हें चारों ओर से घेर लिया. इस दौरान महिलाओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की. इतना ही नहीं रैयत द्वारा उस जमीन पर बैनर पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया. अक्रोशित लोगों को भीड़ को देखकर पूर्व मंत्री करीब 2 घंटे तक अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे. विवाद इस कदर बढ़ गया कि लोगों उनको वापस भी जाने नहीं दे रहे थे. इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले पर काबू पाकर योगेंद्र साव को वापस भेजा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow