Young woman's murder case in Dashamfall police station area solved; she was strangled to death over a love affair.

दशमफॉल थाना क्षेत्र में युवती हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में गला घोंटकर की थी हत्या

Share
Link copied
Young woman's murder case in Dashamfall police station area solved; she was strangled to death over a love affair.
Young woman’s murder case in Dashamfall police station area solved; she was strangled to death over a love affair.

रांची: रांची पुलिस ने दशमफॉल थाना क्षेत्र में 23 जून को मिली अज्ञात युवती के शव मामले का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी ईर्ष्या कारण बनी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक अनुसंधान, गुप्त सूचना और मानव साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए मामले का खुलासा किया।

 

जांच के दौरान मृतका की पहचान हिरसी कुमारी (18 वर्ष), निवासी बरीजाडा, थाना अड़की, जिला खूंटी के रूप में हुई। अनुसंधान में मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चेतन मुंडा (18 वर्ष), पिता लाल सिंह मुंडा, निवासी ग्राम चापुडडीह, थाना अड़की, जिला खूंटी को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को मृतका के किसी अन्य युवक के साथ होने का शक था। इसी ईर्ष्या में उसने युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का जियो सिम लगा मोबाइल फोन तथा आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।