पुलिस के एक जवान की मौत,रातू थाना क्षेत्र की घटना।

पुलिस के एक जवान की मौत,रातू थाना क्षेत्र की घटना।

रातू थाना क्षेत्र स्थित हाजी चौक के पास संदिग्ध स्थिति में पुलिस के एक जवान की मौत हो गई. जवान जब जमीं पर गिरा तब वो फ़ोन पर बात कर रहा था,फोन में बात करते करते जवान अचानक से जमीन पर गिर पड़ा. जिसके बाद उसे जल्दी जल्दी में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जवान का सुरेश राम नाम बताया जा रहा है. जो झारखंड पुलिस में चालक के पद पर बने हुवे थे . घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हार्ट अटैक से मौत होने का कायष लगाया जा रहा है।
इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि जवान की मौत हार्ट अटैक आने का कारण हुई है. जानकारी के अनुसार सुरेश राम पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था. बीमार होने की वजह से जवान ने अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया था. इसी दौरान मंगलवार की सुबह अचानक सड़क पर अचानक से गिर पड़ा और उसकी जान चली गई . आनन फानन में जवान को अस्पताल ले जाया गया . जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via