सोना सोबरन+2 स्कूल का शिक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास (JMM)

Share
Link copied

रिर्पोट : विजय दत्त पिंटू

शिक्षा मंत्री ने जिलाध्यक्ष संग शहीद सोबरन सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ :आज 30 मार्च को सोना सोबरन + 2 स्कूल का शिलान्यास करने लुकैयाटांड,बरलंगा (गोला) पहुंचे शिक्षा मंत्री माननीय श्री  जगन्नाथ महतो। झामुमो रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू के नेतृत्व में मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
माननीय मंत्री ने कहा कि हमारी हेमंत सरकार की पहली प्राथमिकता है झारखंड के शिक्षा को उच्च स्तर पर ले जाना। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू  ने कहा कि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में +2 स्कूल खुलने से आस-पास के ग्रामीण छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी। झामुमो जिला अध्यक्ष ने इस कार्य लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और माननीय मंत्री जगरनाथ महतो का आभार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विद्यार्थियों को अनिवार्य पुस्तकों के साथ विशेष पुस्तक उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति : हेमन्त सोरेन (Jharkhand)
इससे पूर्व माननीय मंत्री और जिला अध्यक्ष संग भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शहीद स्थल पहुंचे और शहीद सोबरन सोरेन के समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। इस अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा, जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

JMM

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow