Major accident during illegal coal mining in Ramgarh; four youths die of suffocation.

रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से चार युवकों की मौत

Major accident during illegal coal mining in Ramgarh; four youths die of suffocation.
Major accident during illegal coal mining in Ramgarh; four youths die of suffocation.

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध कोयला खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीसीएल अरगड़ा बंद खदान के समीप काजू बगान जंगल क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान दम घुटने से चार युवकों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में ऑक्सीजन की कमी और खदान के भीतर मौजूद जहरीली गैसों को मौत का कारण बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे चार युवक अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए लगभग 30 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे। खदान के अंदर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैसों के प्रभाव के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर सीसीएल अरगड़ा के सेफ्टी ऑफिसर रमेश कुमार और एरिया क्वालिटी मैनेजर एसएन तिवारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद 12 सदस्यीय माइंस रेस्क्यू टीम तथा गिद्दी अस्पताल से डॉ. सागर कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय चिकित्सकीय दल को घटनास्थल पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने चारों युवकों को खदान से बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान सिरका बुधबाजार निवासी किशोर और आशीष तथा टोंगी निवासी देवा और डब्लू के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने मौके पर जांच के बाद उन्हें अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने बताया कि खदान के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन का स्तर करीब 9 प्रतिशत था, जबकि 30 फीट से अधिक गहराई में यह घटकर मात्र 2 प्रतिशत रह गया था। इसके अलावा खदान के भीतर कार्बन डाइऑक्साइड सहित अन्य जहरीली गैसों की मौजूदगी भी पाई गई, जिसके कारण युवकों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय और कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जैसे ही शवों को बाहर निकाला गया, मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है। यह हादसा एक बार फिर अवैध कोयला खनन के खतरों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करता है।हेडलाइन: रामगढ़ में अवैध कोयला खनन बना काल, दम घुटने से चार युवकों की मौत