मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
तमाड़ (रंची): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ ‘सोलहभुजी माँ दिउड़ी मंदिर’ पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर परिसर में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य के समस्त नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए माता रानी से आशीर्वाद माँगा।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई पूजा
मंदिर में मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शीश नवाया। पूजा का अनुष्ठान मुख्य पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।
धार्मिक विरासत ही हमारी पहचान’
पूजा के उपरांत पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत ही राज्य की असली पहचान है। उन्होंने कहा, *”माँ दिउड़ी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ आने से सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”
ग्रामीणों में दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। अपने मुख्यमंत्री को निकट पाकर लोग काफी उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके हाल-चाल जाने।
Also Read :
झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: अब UK में मुफ्त में मास्टर्स करेंगे 50 छात्र, हेमंत सरकार उठाएगी पूरा खर्च
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के मेधावी युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की…
उत्तर प्रदेश सड़क हादसा: पलामू मेदिनीनगर के 4 लोगों की मौत, एक गंभीर; किछौछा शरीफ से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
मेदिनीनगर/उत्तर प्रदेश: पलामू जिले के मेदिनीनगर के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा। उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे…
गिरिडीह पुलिस में हड़कंप: काम में कोताही बरतने वाले 3 थानेदारों पर गिरी गाज, एसपी ने मांगा जवाब
गिरिडीह: जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एसपी डॉ. विमल कुमार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया…
जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर: आरोप एंबुलेंस न मिलने पर ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल ले गए ग्रामीण, मरीज की मौत
जामताड़ा : झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र की एक और बदहाल तस्वीर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विधानसभा क्षेत्र…

















