उत्तर प्रदेश सड़क हादसा: पलामू मेदिनीनगर के 4 लोगों की मौत, एक गंभीर; किछौछा शरीफ से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Share
Link copied

Palanu accident

मेदिनीनगर/उत्तर प्रदेश: पलामू जिले के मेदिनीनगर के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा। उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के चार लोगों की जान चली गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही पलामू में शोक की लहर दौड़ गई है।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल व्यक्ति डाल्टेनगंज से डेहरी (बिहार) एक बारात में शामिल होने गए थे। बारात से लौटने के क्रम में वे उत्तर प्रदेश स्थित किछौछा शरीफ दर्शन के लिए गए थे। वहाँ से वापस लौटते समय उनकी कार की टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं।

मृतकों की पहचान

इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वालों में मेदिनीनगर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठान ‘किताब घर’ के संचालक हाफिज रज्जाक सहित कैश अंसारी ,शोहराब राईन और कार चालक शामिल हैं।

एक की स्थिति नाजुक

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

शहर में पसरा सन्नाटा

हाफिज रज्जाक और अन्य के निधन की सूचना मिलते ही मेदिनीनगर में व्यावसायिक जगत और उनके परिचितों के बीच मातम पसर गया है।

इसे भी पढ़ें
गिरिडीह पुलिस में हड़कंप: काम में कोताही बरतने वाले 3 थानेदारों पर गिरी गाज, एसपी ने मांगा जवाब
इसे भी पढ़ें

गिरिडीह पुलिस में हड़कंप: काम में कोताही बरतने वाले 3 थानेदारों पर गिरी गाज, एसपी ने मांगा जवाब

गिरिडीह: जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एसपी डॉ. विमल कुमार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया…

पलामू में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी और पिता से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, 45 मिनट तक चला पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन
इसे भी पढ़ें

पलामू में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी और पिता से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, 45 मिनट तक चला पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

पलामू के चैनपुर में पत्नी और पिता से विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा। पुलिस की सूझबूझ से युवक…

सामलौंग गोलीकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
इसे भी पढ़ें

सामलौंग गोलीकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के सामलौंग स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी के पास बुधवार रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर: आरोप एंबुलेंस न मिलने पर ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल ले गए ग्रामीण, मरीज की मौत
इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर: आरोप एंबुलेंस न मिलने पर ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल ले गए ग्रामीण, मरीज की मौत

जामताड़ा : झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र की एक और बदहाल तस्वीर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विधानसभा क्षेत्र…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।