Giridih: Axe falls on three SHOs for negligence in duty.

गिरिडीह पुलिस में हड़कंप: काम में कोताही बरतने वाले 3 थानेदारों पर गिरी गाज, एसपी ने मांगा जवाब

Giridih: Axe falls on three SHOs for negligence in duty.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह: जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एसपी डॉ. विमल कुमार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद एसपी ने जिले के तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज (Show Cause) नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

किन थानेदारों पर हुई कार्रवाई?

समीक्षा बैठक में जिन थाना प्रभारियों का कामकाज संतोषजनक नहीं पाया गया, उनमें शामिल हैं:

विभूति देव (जमुआ थाना प्रभारी)

पिक्कू कुमार (सरिया थाना प्रभारी)

शम्भूनाथ ईश्वर (तिसरी थाना प्रभारी)

क्या है मामला?

एसपी डॉ. विमल कुमार ने समीक्षा के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबे समय से लंबित मामलों के निष्पादन (Disposal) और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गहन समीक्षा की थी। इस दौरान उक्त तीनों थानों की कार्यप्रणाली उम्मीद के मुताबिक नहीं मिली। विशेष रूप से अनुसंधान की धीमी रफ्तार और लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर एसपी ने नाराजगी जताई है।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी थानेदार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने कामकाज का संतोषजनक जवाब पेश करें। यदि जवाब से संतुष्टि नहीं मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

समीक्षा बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है कि मामलों को अनावश्यक रूप से लटकाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि:

पुराने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन हो।
फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
हर मामले की नियमित मॉनिटरिंग और अनुसंधान समय पर पूरा करना अनिवार्य है।

जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर: आरोप एंबुलेंस न मिलने पर ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल ले गए ग्रामीण, मरीज की मौत

पलामू में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी और पिता से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, 45 मिनट तक चला पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

 

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now