122 New Patrolling Bikes Join Dhanbad Police Fleet

धनबाद पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 122 नई अत्याधुनिक पेट्रोलिंग बाइकें

122 New Patrolling Bikes Join Dhanbad Police Fleet

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: अपराध पर लगाम लगाने और त्वरित पुलिसिंग (Quick Policing) को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस केंद्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान, जिले को 122 नई हाईटेक पेट्रोलिंग बाइकें मिलीं। इन बाइकों को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संकरी गलियों में भी अब पुलिस की पहुंच

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इन नई बाइकों को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। अक्सर धनबाद के कई इलाकों में गलियां संकरी होने के कारण चारपहिया पुलिस वाहन समय पर नहीं पहुँच पाते थे, लेकिन अब इन बाइक के जरिए पुलिस बल कम समय में घटनास्थल तक पहुँच सकेगा।

इन बाइको में…

जीपीएस ट्रैकिंग: सभी बाइकों में जीपीएस लगा है, जिससे कंट्रोल रूम सीधे तौर पर हर बाइक की लोकेशन ट्रैक कर सकेगा।

आधुनिक सायरन: आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए हाई-टेक सायरन सिस्टम।

नई बाइकों के शामिल होने के बाद, अब धनबाद पुलिस के पास कुल पेट्रोलिंग बाइक की संख्या लगभग 250 हो गई है।

10 मिनट से कम समय में मिलेगी मदद

एसएसपी ने जानकारी दी कि धनबाद में 112 सेवा’ का रिस्पॉन्स टाइम पहले से ही काफी बेहतर रहा है। वर्तमान में पुलिस 10 मिनट से भी कम समय में घटनास्थल पर पहुँच रही है, जिसे राज्य में सबसे बेहतरीन रिस्पॉन्स व्यवस्थाओं में से एक माना जा रहा है। इन नई बाइकों के आने से अब यह रिस्पॉन्स टाइम और भी कम होने की उम्मीद है, जिससे आम जनता को तत्काल सहायता मिल सकेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now