कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत; 40 से अधिक घायल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से कम से कम 19 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बारिश के दौरान पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। इसी बीच बाहर मौजूद लोगों के आगे बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र के सरदा पार्क (चोरबागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ की घटना हुई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को लगाया गया। पुलिस ने एहतियातन पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में बाधा न आए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों के इलाज और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। हादसे के बाद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना के कारणों और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे के दौरान कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े थे। कुछ लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए मोटरसाइकिलों का सहारा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटनास्थल पर काफी भीड़ थी और कई लोगों को बेहोशी की हालत में ले जाते देखा गया।
हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया गया है। घटना में प्रभावित लोगों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति, 15 लोग घायल, भारी भीड़ और तेज बारिश के बीच मची अफरातफरी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा…

सिमडेगा पुलिस ने भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को परिजनों से मिलाया
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ करीब 30 वर्षीय युवक को उसके…
















