30 दिवसीय महिलाओं का सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण संपन्न.

30 दिवसीय महिलाओं का सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण संपन्न.

Share
Link copied

जामताड़ा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जामताड़ा की ओर से प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित महिलाओं का 30 दिवसीय सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। समापन के मौके पर सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक बबलू मरांडी ने कहा कि सिलाई कटाई का काम करने में महिलाएं काफी दक्ष होती है। अपने देश में बचपन से ही लड़कियों को घर में सिलाई कटाई सिखाया जाता है।

कौशल विकास के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर आरसेटी इस प्रकार का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है। ताकि उन्हें स्वावलंबी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा लगातार प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर, पापड़, अगरबत्ती, मशरूम, मोमबत्ती, बकरी पालन, मछली पालन, ज्वेलरी सहित अन्य तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow