4 year old innocent child died under suspicious circumstances, innocent child had gone missing from a wedding ceremony, dead body found in septic tank

4 साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, शादी समारोह से हुआ था गायब मासूम, सेप्टिक टैंक में मिला शव

Share
Link copied

सिमडेगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है । सेप्टिक टैंक से 4 वर्ष के मासूम बच्चे का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सुशांत रजक के रूप में हुई है विदित हो की घटना 18 फरवरी की है खिजरी में आयोजित एक शादी समारोह से सुशांत रजक गायब हो गया था, शादी समारोह में सुशांत अपने पिता अजय रजक और अपनी मां के साथ शामिल होने पहुंचा था समारोह के दौरान सुशांत की गायब होने की खबर मिलने पर परिजनों ने उसे काफी तलाश किया फिर भी सुशांत का कहीं भी पता नहीं चलने पर 19 फरवरी को परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि खिजरी में सेप्टिक टैंक में बच्चे का शव है । मौके पर पहुंचे पुलिस ने बच्चे के शव बाहर निकलवाया शव की स्थिति संदिग्ध थी,मृतक बच्चे के हाथ बंधे हुए मिले जिससे हत्या के आशंका व्यक्त की जा रही है। थानेदार विनोद पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है,थाना प्रभारी ने कहा जल्द ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow