443 kg of cannabis worth ₹2.20 crore seized in Palamu; two real brothers arrested.

पलामू में 2.20 करोड़ का 443 किलो गांजा बरामद, दो सगे भाई गिरफ्तार

443 kg of cannabis worth ₹2.20 crore seized in Palamu; two real brothers arrested.
443 kg of cannabis worth ₹2.20 crore seized in Palamu; two real brothers arrested.

पलामू: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 443 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से गांजा तस्करी के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ट्रक, टेंपो और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को नौडीहा बाजार थाना में पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के महुरांव में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर उसकी तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने महुरांव में एक ट्रक से गांजा उतारते हुए दो सगे भाइयों जमशेद आलम (25) और अली राजा (19) को गिरफ्तार किया। ट्रक की तलाशी के दौरान नारियल पानी (डाब) के बीच छिपाकर रखे गए 16 प्लास्टिक के बोरों से गांजा बरामद किया गया। इन बोरों में गांजे के 424 छोटे-छोटे पैकेट बनाए गए थे। पुलिस के अनुसार, डीडी किट से जांच में बरामद पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई। कुल वजन करीब 443 किलोग्राम पाया गया।

RKDF
advertisement

पूछताछ में पुलिस को तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का गांजा तस्करी का नेटवर्क पलामू, बिहार के औरंगाबाद और ओडिशा तक फैला हुआ है। नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही है। एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now