50-year-old-ravindra-bodras-body

बीमार मां के लिए घर से निकले 50 वर्षीय रविन्द्र बोदरा की नदी में मिली लाश

Share
Link copied
50-year-old-ravindra-bodras-body
50-year-old-ravindra-bodras-body

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में इंदकाटा गांव के पास शुक्रवार सुबह नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान असंतलिया निवासी 50 वर्षीय रविन्द्र बोदरा के रूप में हुई है। वह गुरुवार शाम अपनी बीमार मां के सिलसिले में घर से निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisment
Advertisment

परिजनों के अनुसार, रविन्द्र बोदरा की मां की तबीयत खराब थी। इसी सिलसिले में वह गुरुवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन उनकी तलाश और वापसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह इंदकाटा गांव के समीप नदी में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Advertisment
Advertisment

सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, रविन्द्र बोदरा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

RKDF
advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और असंतलिया गांव के कई ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। रविन्द्र बोदरा की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।