डकरा में जनता मजदूर संघ का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न.

खलारी : डकरा स्थित जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन यूनियन के सीसीएल सचिव रविन्द्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुआ। वहीं संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष डीपी सिंह ने किया। सम्मेलन की षुरूआत में झण्डातोलन किया गया। जिसके बाद संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। जिसके बाद स्वागत भाशण यूनियन के वरिश्ठ नेता गोल्टेन प्रसाद यादव ने दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डकरा में जनता मजदूर संघ का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न.

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के सीसीएल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह तथा विषिश्ट अतिथि संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सीसीएल अषोक वर्मा, जोनल सचिव सह वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद के अलावा आरकेएमयू के ललन प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष आरकेएमयू राघव चौबे, क्षेत्रीय सचिव आरकेएमयू सुनिल कुमार सिंह उपस्थित थे। अपने उद्घाटन संबोधन में यूनियन के सीसीएल अध्यक्ष हरिषंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में संघ के समक्ष काफी चुनौतिया है। उन्होने कामगारों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में संघ की भूमिका पर प्रकाष डाला। श्री सिंह ने एनके क्षेत्र से सीसीएल में संघ के स्थापना के दिनों के साथियों को भी याद किया और नए सदस्यों को नयी उर्जा से प्रेरित किया।

सम्मेलन को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान एनके पिपरवार क्षेत्र से सैकड़ों मजदूरों ने जनता मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं सम्मेलन में यूनियन की ओर से तीन प्रस्ताव को पारित किया गया। जिसमें श्रम विरोधी नीतियों एवं वेज बोर्ड दस के गठन पर संघ स्वतंत्र आंदोलन करेगा। साथ ही समय-समय पर केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर संयुक्त आंदोलन का हिस्सा बनेगा। परियोजना, इकाई एवं क्षेत्रीय समितियों का पुनर्गठन एक पखवाडे में करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा असंगठित खेत्र के श्रमिकों को अधिक से अधिक जोड़ने एवं सभी इकाईयों में असंगठित समिति गठन करने का भी निर्णय लिया गया। जिसकी जिम्मेवारी यूनियन के असंगठित क्षेत्रीय सचिव प्रताप यादव को दिया गया। सम्मेलन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कमलेष कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रमेश विष्णुकर्मा, अजय चौहान, टुप्पा महतो, प्रताप यादव, लक्ष्मी मुण्डा, जगदीश चौहान, किसुन महतो, महेश महतो, संतोश गंझू, चन्द्रभूशण सिंह, षैलेष कुमार सिंह, कृष्णा ओझा, अषोक सिंह, राजू शर्मा, शंभूनाथ गंझू, के अलावा काफी संख्या में यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now