40-kg-ganja-seized-muri-station

मुरी स्टेशन पर 40 किलो गांजा बरामद, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

Share
Link copied
40-kg-ganja-seized-muri-station
40-kg-ganja-seized-muri-station

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत कार्रवाई करते हुए 40 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के कैमूर जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट मुरी और आरपीएफ आउटपोस्ट जारंगडीह की संयुक्त टीम ने प्रभारी निरीक्षक की निगरानी में मुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के रांची छोर पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान पांच पिट्ठू बैग लेकर जा रहे तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई। बैगों की जांच में पांच पैकेटों में रखा कुल 40 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर डीडी किट से की गई प्रारंभिक जांच में भी पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार (19), बीरेन कुमार (20) और सहेंद्र कुमार (19) के रूप में हुई है। तीनों बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

RKDF
advertisement

आरपीएफ की पूछताछ में पता चला कि गांजे को ओडिशा के संबलपुर से बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद गांजा, मोबाइल फोन और तीनों आरोपियों को राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी), मुरी को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।