राँची पुलिस नें किया मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन.

राँची पुलिस नें किया मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन.

Share
Link copied

राँची : आज रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राँची पुलिस नें एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करनें में सफलता पाई है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मांडर थाना क्षेत्र के बूढ़ा खूखरा गांव में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।

राँची पुलिस नें किया मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन.

रांची एसएसपी की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए मांडर क्षेत्र के बूढ़ा खूखरा के मोहम्मद फिरोज के घर में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार युवक से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच के अलग-अलग बिंदुओं के आधार पर इस गन फैक्ट्री से जुड़े लोगों की पड़ताल में जुट गई है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow