VideoCapture 20210202 145813

जागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटना में कमी लाने का एक प्रयास.

जामताड़ा : जामताड़ा जिला बस स्टैंड में लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग झारखंड के द्वारा जागरूकता का कैंप जामताड़ा अनुमंडल पदाधिकारी एवं जामताड़ा पुलिस डीएसपी के अध्यक्षता में लगाया गया।
इस कैंप का उद्देश्य लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का एक प्रयास है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैम्प के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, कार ड्राइवर बस ड्राइवर और बाइक चालकों को विशेष हिदायत दी जा रही है की ड्राइव करते समय गाना ना सुने हेलमेट का इस्तेमाल करें लाइसेंस साथ में रखें वाहन को नियंत्रित स्पीड से अधिक तेज ना चलाएं। जिससे जान-माल का नुकसान ना उठाना पड़े।

जामताड़ा जिला पुलिस डीएसपी ने कहां कानूनी कार्रवाई अपनी जगह होती है पर लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए ताकि दुर्घटना में आ सके। दीपक कुमार सड़क सुरक्षा प्रणाली सदस्य ने बताया की पिकअप वैन बहुत ही मनमानी तरीके से ड्राइव करते हैं जिसको देखते हुए जिला में सभी पिकअप वैन का जांच किया जाएगा। यहां तक की जिन ट्रैक्टरों में नंबर प्लेट नहीं है उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via