कोयलांचल में नक्सलियों के विरुद्ध तेज होगा अभियान, सभी को बिंदुओं की गहनता से हो रही जांच : एसपी.

कोयलांचल में नक्सलियों के विरुद्ध तेज होगा अभियान, सभी को बिंदुओं की गहनता से हो रही जांच : एसपी.

Share
Link copied

खलारी : चतरा टंडवा थाना क्षेत्र के धनघटा इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे हजारीबाग डीआईजी एवी होमकर और एसपी ऋषभ जाने ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। जिसके बाद जहां डीआईजी ने पूरे घटनाक्रम में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं एसपी ऋषभ झा ने कहा कि कोयलांचल में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोयलांचल में किसी भी परिस्थिति में अपराधियों और नक्सलियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। लगातार पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान अभियान चला रहे हैं।

एसपी ने बताया कि ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पर किसने और किन कारणों से हमला किया है। इसकी पड़ताल गहनता पूर्वक की जा रही है। एसपी ने बताया कि जांच में एसोसिएशन के अध्यक्ष को पूर्व में नक्सलियों द्वारा धमकी व कोल कंपनियों द्वारा वाहन मालिक का बकाया को लेकर दबाव की बात सामने आ रही है। इन सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल हो रही है। जल्द ही घटना को कार्य करने वाले अपराधियों व नक्सलियों को दबोच ते हुए उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान मौके पर एएसपी अभियान निगम प्रसाद टंडवा एसडीपीओ विकास पांडे थाना प्रभारी प्रमोद पांडे समेत पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow