नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर भवन का माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने किया उद्घाटन.

नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर भवन का माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने किया उद्घाटन.

Share
Link copied

रामगढ़ : रामगढ़ के कोठार क्षेत्र अंतर्गत जेल मोड़ के समीप नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का उद्धघाटन बुधवार को माननीय विधायक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र श्रीमती ममता देवी ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने तथा नारियल फोड़ने के उपरांत फीता काटकर किया।

मौके पर माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर का अपना भवन होना काफी गर्व की बात है। नवनिर्मित भवन के पूर्व वन स्टॉप सेंटर रामगढ़ के मुर्राम कला स्थित पंचायत भवन में चल रहा था। जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, सुरक्षा, कानूनी सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थी। अब जब वन स्टॉप सेंटर का अपना भवन बन गया है तो यह और भी प्रभावी होगा। सेंटर पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा यह प्रयास किया जाएगा कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से लगभग 28 मामले सामने आए हैं जिन पर कार्य करते हुए 25 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है एवं तीन का निष्पादन करने हेतु तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब हो कि वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थाई आश्रय, पुलिस, विधिक सहायता,चिकित्सा एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, इसका उद्देश्य एक ही छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से सहायता एवं सहयोग प्रदान करना है। पीड़ित महिला एवं बालिका को तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराना जैसे चिकित्सा, विधिक, मनोवैज्ञानिक परामर्श आदि भी इसमें शामिल है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नचिकेता मिश्रा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल श्री अवधेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, वार्ड पार्षद जयंती देवी, दिनेश मुंडा, सुरेश महतो, पंकज तिवारी, सुधीर मंगलेश, गौरी शंकर महतो, मानिक पटेल, हीरालाल महतो, नंदकिशोर गुप्ता, रंजीत करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।

रामगढ़, आकाश शर्मा

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow