झारखंड हॉकी के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक तबरेज को सम्मानित किया.

झारखंड हॉकी के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक तबरेज को सम्मानित किया.

Share
Link copied

सिमडेगा : 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 की जानकारी पुलिस अधीक्षक को देते हुए सहयोग का अपील भोला नाथ सिंह ने किया। सिमडेगा मे आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह सिमडेगा पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज से मुलाकात कर हॉकी इंडिया का स्टिक, मास्क, बॉल एवम् मोमेंटो औपचारिक मुलाकात में दिया।

साथ ही राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप के आयोजन से संबंधित जानकारियां देते हुए सहयोग का अपील किया। एसपी शम्स तबरेज ने कहा कि इस तरह का आयोजन पिछड़े जिले में होना गर्व की बात है इसके लिए वे पूरी तरह आयोजन समिति को दिल से साथ देंगे उनका सहयोग करेंगे। औपचारिक मुलाकात के दौरान हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह संयुक्त सचिव माइकल लाल ओके सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कौनबेगी व अन्य साथ रहे।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow