कृषि विभाग ने कृषि प्रदर्शनी सह मेला का आयोजन किया.
सिमडेगा : किसानों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सिमडेगा कृषि विभाग परिसर मेंतीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी सह मेला का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी सह मेला में क्षेत्र के किसानों के द्वारा लाए गए उत्पादनों का प्रदर्शनी लगाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें बड़े बड़े मुली, ओल और अन्य सब्जियों के साथ छोटे से प्लास्टिक में उत्पादित की गई मशरूम का भी प्रदर्शन किया गया है। किसानों के उनके द्वारा उत्पादित सामग्रियों की गुणवत्ता और वजन के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। मेला में कृषि उत्पादन के साथ साथ कृषि के लिए उपयोगी मशीनरियों का भी प्रदर्शन किया गया। जहां किसानों के मशीनों की उपयोगिता बताई गई।
सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

















