चास के युवक ने कूलिंग पौंड में कूदकर की आत्महत्या.

चास के युवक ने कूलिंग पौंड में कूदकर की आत्महत्या.

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत कूलिंग पौंड में आज सुबह एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान चास के सदर बाजार निवासी पवन सिंघल के 18 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार सिंघल के रूप में हो पाई है। परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था। मृतक आज सुबह अपने घर से नाश्ता कर अपनी स्कूटी लेकर निकला कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि हर्षित कॉलिंग कुंड में कूद गया है।

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से बचाने का प्रयास किया परंतु असफल रहे। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। सूचना मिलते हीं संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow