राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर प्रशासन सक्रिय.

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर प्रशासन सक्रिय.

सिमडेगा : जिले में आयोजित 11वां राष्ट्रीय सब जुनियर महिला हाॅकी चैंपियनशिप 2021 के सफल आयोजन हेतु बैठक किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिले के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 10 मार्च से 18 मार्च तक हाॅकी चैंपियनशिप के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुमण्डल पदाधिकारी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों को जिला तक लाने हेतु वाहन व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीपीओ को खिलाड़ियों को स्काॅट कर लाने हेतु आवश्यक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के दृष्टि से तीन बड़े गेट बनाये जायेगे। जहां दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् को शहर के साथ-साथ एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम जाने वाले मुख्य पथ के दोनो ओर की झाड़ियों की कटाई एवं साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।

इसके अलावे उन्होने चैपियनशिप 2021 के सफल आयोजन से संबंधित अन्य दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीपीओ, कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद्, सदर बीडीओ, सीओ के अलावे अन्य उपस्थित थें।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now