20210213 195318

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा.

राँची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानून के विरोध में पदयात्रा निकाली। इस दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पदयात्रा का नेतृत्व करने वाले रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार के काले कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक कांग्रेस आंदोलनरत रहेगी और किसानों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि 4 महीने से देश के किसान सड़क पर हैं। किसान देख रहे हैं कि उनकी जमीन लूटी जा रही है। किसान बिल के नाम पर काले कानून लाए गए हैं। इससे साफ दिखता है कि प्रधानमंत्री हम दो हमारे दो की सरकार चला रहे है, जिसमें नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं और अपने दो मित्रों अडानी और अंबानी के लिए किसान की जमीन को गिरवी रखने का काम कर रहे हैं।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पदयात्रा के उद्देश्य को जाहिर करते हुए कहा कि वह मैदान पर तब तक रहेंगे, जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं। तीन काले कानून अडानी और अंबानी के लिए लाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। इसे वापस कराने के लिए किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई हैं।बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है और शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कई कार्यक्रम चला रही है। इसी के तहत शनिवार को पदयात्रा निकाली गई है।

Share via
Share via