सिर्फ कानून से बच्चों के मुद्दे हल नहीं होंगे इसके लिए ग्राम स्तर पर सामूहिक पहल की जरूरत : विजय कुमार सोनी.

सिर्फ कानून से बच्चों के मुद्दे हल नहीं होंगे इसके लिए ग्राम स्तर पर सामूहिक पहल की जरूरत : विजय कुमार सोनी.

रांची/बेड़ो : सिर्फ कानून से बच्चों के मुद्दे हल नहीं होंगे इसके लिए ग्राम स्तर पर सामुहिक पहल आवश्यक है। उक्त बातें बेड़ो प्रखंड मुख्यालय के सभागार में किशोर न्याय एवं बाल संरक्षण अधिनियम 2015 के अंतर्गत गठित प्रखण्ड बाल संरक्षण समिति के सशक्तिकरण हेतु आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने कही। उन्होंने कहा कि अधिनियम में उल्लेखित ग्राम बाल संरक्षण समिति को सुदृढ़ करने तथा बच्चों को संरक्षित करने की जरूरत है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम का आयोजन छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह सचिव प्रखण्ड बाल संरक्षण समिति एवं चाइल्ड लाइन राँची के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने बच्चों में बढ़ती नशाखोरी की समस्या पर चिंता जाहिर किया। उन्होंने बाल अपराध एवं संरक्षण के कानूनी पहलू पर प्रकाश डाला।

सीडीपीओ निलीशा कुमारी ने कहा कि बच्चों के उचित देख – रेख क्षेत्र के लिए माता -पिता को पैरेंटिंग कौशल सीखने की आवश्यक्ता है। संघ की सचिव सच्ची कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि मानव तस्करी, बाल विवाह, बच्चों द्वारा इंटरनेट का उपयोग एवं मानव तस्करी में सोशल मिडिया को साधन बनाया जाना आने वाले समय में बड़ी चुनौती बन गयी है। उप प्रमुख धनंजय कुमार राय ने कहा कि बेड़ो जैसे ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में पलायन होता है इसमें बच्चे भी शामिल होते हैं। इस दौरान बाल अपराध की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

चाइल्ड लाइन राँची के प्रोग्राम डायरेक्टर, सिटी कोर्डीनेटर सुराधा कच्छप ने चाइल्ड लाइन, जिला बाल कत्याण समिति एवं इकाई के कार्य एवं 1098 के महत्व पर जानकारी दी। मौके पर जरिया की मुखिया उर्मिला देवी, बेड़ो की मुखिया सुशांति भगत,सुशीला तिर्की,सेविका बसंती देवी एवं उमेरा खातून ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं का विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर छोटा नागपुर सांस्कृतिक संघ के द्वारा बेहतर कार्य करने पर संस्था की सचिव और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सच्ची कुमारी को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य लोगों ने सम्मानित किया।

बच्चों और महिलाओं के संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता फंटूश मंडल, मुनेश्वर महतो, सुशील मंडल, कुँवारी खलखो,पावेल कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने मेंइस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now