कुष्ठ उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षण आयोजित C H C नारायणपुर.

कुष्ठ उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षण आयोजित C H C नारायणपुर.

Share
Link copied

जामताड़ा : नारायणपुर प्रखण्ड मुख्यलाय स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय कुष्ट उन्मूलन अभियान के सफ़ल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजित उक्त प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से मौजूद प्रशिक्षक मनोज कुमार ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ट रोग से संबंधित जानकारियों को साझा किए। उन्होंने बताया कि लोगों में कुष्ठ रोग को लेकर यह भ्रांति है कि यह छुआछुत की बीमारी है जबकि ऐसी कोई बात नही है। यदि कुष्ठ रोगी की पहचान समय पर कर ली जाए तो सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध एमडीटी दवा से इसका उपचार संभव है।

वहीँ प्रशिक्षण में उपस्थित साथी सहिया एवम स्वास्थ्य सहिया को घर घर जाकर सर्वे करने की जानकारी दी गई। बताया कि सहिया एवम स्वास्थ्य सहिया प्रत्येक घर मे जाकर परिवार के 2 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सदस्यों की चमड़े की जाँच करेंगें। जाँच के दौरान यदि किसी के चमड़े में कोई दाग या धब्बे दिखे तो उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे की सलाह देंगें। सर्वे के दौरान एक प्रपत्र भी भरा जाएगा जिसमें अभियान से संबंधित विवरण होंगें। प्रशिक्षण में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद दास, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केदार महतो, स्वास्थ्य कर्मी अखिलेश कुमार सिंह, प्रफुल्ल रवानी, महेश प्रसाद समेत सहिया औऱ साथी सहिया मौजूद थे।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow