20210302 201056

बिस्टुपुर में महिला से छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टूपुर थाना अन्तर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से एक महिला से छिनतई करने के मामले में पुलिस ने छिनतई में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, इसमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार किया गए अपराधी में पवन कुमार यादव शामिल है। दोनों बिहार के कटिहार जिले के कोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने इनके पास से लूट गए 6 लाख रुपए भी बरामद किए है। साथ ही पुलिस ने छिनतई में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है। मंगलवार को इसकी जानकारी सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने एक प्रेस वार्ता में दी। गौरतलब है कि 23 फरवरी की दोपहर को बिस्टूपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास टाटा स्टील से रिटायर्ड निर्मल कुमार डे और उनकी पत्नी एक बैंक से रुपए निकालकर दूसरे बैंक में डालने जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने बैग छीना और फरार हो गए थे।

Share via
Share via