मुख्यमंत्री से मिले मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल, कहा मुस्लिम मसाईल हल किये जायें.
रांची : मुस्लिम मसाइल को लेकर आज दिनांक 4 मार्च 2021 को विधानसभा में विधायक इरफान अंसारी और विधायक बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में उनके चेंबर में मुलाकात किया। मुख्यमंत्री से झारखंड के मुसलमानों के मसाईल पर मंज़ूर अहमद अंसारी ने कहा कि झारखंड में बुनकरों को रोजगार से जोड़ा जाए। सतरंगी चादर जिसका इस्तेमाल हॉस्पिटल में होता है उसको बनाने का जिम्मा बुनकरों को दिया जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर हज कमेटी के पूर्व प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि झारखंड में मुसलमान और क्रिश्चियन के भारी समर्थन से आप की सरकार बनी है। 1 साल का समय गुजर गया। लेकिन मुसलमानो से संबंधित मसाइल जस का तस है। झारखंड में 6 यूनिवर्सिटी में एक भी वीसी या प्रो वीसी मुस्लिम नहीं है। रांची यूनिवर्सिटी में मुस्लिम वीसी बहाल किया जाए। राज्य के नियुक्ति चयन प्रक्रिया में मुसलमानों को रिप्रेजेंटेशन दिया जाए। बाइकलॉग के उर्दू टीचरों की ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर बहाली किया जाए। माइनॉरिटी कमिशन, वक्फ़ बोर्ड, उर्दू अकैडमी, मदरसा बोर्ड, अपल्पसंख्यक फाइनेंस कारपोरेशन का गठन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और अस्वस्थ कराया के इन सब पर कार्य जल्द होगा। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में शफीक अंसारी, रिजवान अहमद, नसीम अहमद, खुर्शीद हसन रूमी शामिल है।

















