सदन के बाहर दो विधायको ने एक दूसरे पर लगाया गंभीर आरोप.

सदन के बाहर दो विधायको ने एक दूसरे पर लगाया गंभीर आरोप.

राँची : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने सदन के अंदर देवघर सिविल सर्जन को लेकर कहा था कि वह आर एस एस का एजेंट है जिस पर भानु प्रताप शाही ने इरफान अंसारी को आईएसआई और स्लीपर सेल एजेंट कहा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधानसभा के बाहर भी बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने कहां की एक सिविल सर्जन को इरफान अंसारी ने आरएसएस का एजेंट बताया हैं एक सिविल सर्जन अगर आरएसएस के शाखा में जाता है तो क्या यह राष्ट्र विरोधी गतिविधि है। लेकिन हमारे पास प्रमाण है इरफान अंसारी को आईएसआई स्लीपर सेल का झारखंड के एजेंट हैं इसकी जांच सरकार एनआईए से करवा ले।

वहीं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने भानु प्रताप शाही को झारखंडी उग्रवादी बताया और कहा कि यह सबसे बड़ा लुटेरा है जो स्वास्थ्य विभाग में अरबों रुपए लूट लिया। जिसकी जांच होनी चाहिए अब हमारी सरकार में इसकी फाइल खोली जाएगी भानु प्रताप शाही को सदन में नहीं जेल में होना चाहिए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now