महिला कॉलेज में राष्ट्रीय क्षमा उन्मूलन कार्यक्रम मनाया गया.

महिला कॉलेज में राष्ट्रीय क्षमा उन्मूलन कार्यक्रम मनाया गया.

जामताड़ा : राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम यक्ष्मा बचाओ एवं उपचार को लेकर महिला कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जिले के छात्रा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सी के शाही ने व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। इस कार्यक्रम से छात्राओं में हर्ष है। छात्राओं को यक्ष्मा के लक्षण, बचाव तथा उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने छात्रओं से कई प्रकार के सावधानी बरतने का परामर्श दिया। जिससे स्वास्थ लाभ मिलेगा कोई परेशानी नही होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सी के शाही ने बताया की 24 मार्च को विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया जाएगा इसी क्रम में आज छात्राओं के बीच एक कार्यशाला रखा गया है। सभी को बताया जा रहा है की टी बी बीमारी कैसे फैलती है और उसका बचाव व सावधानी के लिए क्या किया जा सकता है। इन छात्रों को विस्त्रित जानकारी दिया जाएगा जिससे यह एक सामाजिक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने आसापास के लोगों को यक्ष्मा के प्रति जागरूक कर सकते हैं।

जामताडा़, कार्तिक सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now