खलारी प्रीमीयर लीग पर धमधमियां टीम का कब्जा.

खलारी प्रीमीयर लीग पर धमधमियां टीम का कब्जा.

Share
Link copied

खलारी : खलारी स्थित एसीसी मैदान में बुधवार को खलारी प्रीमीयर लीग टुर्नामेंट का फाइनल मैच गुरूवार को खलारी लीजेंड एवं धमधमियां टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए धमधमियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 134 बनाए। वहीं जवाबी पारी में खलारी लीजेंड की टीम 12 ओवर में 84 रन ही बना पायी। मैच को 50 रन से धमधमियां की टीम ने जीत दर्ज करते हुए टुर्नामेंट पर कब्जा जमाया।

मैच में मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार धमधमियां की टीम के बंटी को दिया गया। विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि रमण सिंह बंटी, विक्की सिंह, नसीम अंसारी एवं अभिशेक भारती के द्वारा ट्रªाॅफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच में अंपयार की भुमिका में विजय जमुदा एवं कृश्णा यादव थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow