20210403 160547

उपायुक्त नें शहर में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में की गयी व्यवस्था का लिया जायजा.

राँची : उपायुक्त रांची छवि रंजन ने आज विभिन्न कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण किया। रांची शहरी क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न कंटेनमेंट जोन में व्यवस्था का उपायुक्त द्वारा जायज़ा लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन क्षेत्रों में उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने मोरहाबादी, डंगरा टोली, नेताजी नगर कांटा टोली, मेकन कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र में बने कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बैरिकेडिंग, बैनर एवं अन्य व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन बनाने में जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। उपायुक्त ने सभी कंटेनमेंट जोन के बाहर एनएचएम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की एक कॉपी चिपकाने का निदेश दिया। उन्होंने एसी नक्सल श्री आसिफ एकराम को निदेश कहा की सभी कंटेनमेंट जोन के बाहर दिशा-निर्देशों से संबंधित कॉपी लगाई जाए इसे सुनिश्चित करें।

मेकॉन कॉलोनी में बनाए गए विभिन्न कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करने के दौरान उपायुक्त ने मेकॉन के संबंधित पदाधिकारी को संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री और कांटेक्ट ट्रेसिंग की सूची साझा करने का निदेश दिया।

Share via
Share via