बाबा खोण्हर नाथ मंदिर, गिजना को पर्यटन तीर्थ स्थल घोषित करने को लेकर सर्वेक्षण.

बाबा खोण्हर नाथ मंदिर, गिजना को पर्यटन तीर्थ स्थल घोषित करने को लेकर सर्वेक्षण.

Share
Link copied

गढ़वा : माननीय मंत्री पेयजल और स्वच्छता झारखंड सरकार सह विधायक गढ़वा श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बाबा खोण्हर नाथ मंदिर, गिजना को पर्यटन तीर्थ स्थल घोषित करने के बाद इसे तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने, मंदिर परिसर के सुंदरीकरन एवं तीर्थ करने आए हुए तीर्थयात्री हेतु नागरिक सुविधा बहाल करने संबंधित कार्य, सड़क निर्माण कार्य आदि संबंधित कार्य की परियोजना और मास्टर प्लान तैयार करने हेतु सर्वेक्षण कार्य करने बाबा खोण्हर नाथ मंदिर परिसर गिजना मे गढ़वा उपायुक्त श्री राजेश कुमार पाठक अपनी पूरी टीम के साथ पहुँचे और स्थल का सर्वेक्षण किया। साथ में NDC गढ़वा, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अमीन, कनिय अभियंता एवं एक दर्जन अन्य विभागीय कर्मी भी थे। उपायुक्त महोदय मंदिर में बाबा खोण्हर नाथ की पूजा अर्चना भी की।

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य श्री परेश कुमार तिवारी, जिला प्रवक्ता श्री धीरेंद्र कुमार चौबे, मंदिर कमिटी के श्री मनोज कुमार तिवारी, संजय कुमार तिवारी, दिलीप कुमार तिवारी, नरेश तिवारी,अरविंद तिवारी, रिषी तिवारी, सूर्यकांत तिवारी आदि एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow