कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर उपायुक्त नें बैठक की.

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर उपायुक्त नें बैठक की.

Share
Link copied

राँची : कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र झा, सिटी एसपी श्री सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर श्रीमती समीरा एस, एसी (नक्सल) श्री आसिफ इकराम, पुलिस उप अधीक्षक, यातायात श्री जीत वाहन उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर डीआरसीएचओ श्री शशि रंजन खलखो उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने विभिन्न माध्यमों से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता बड़े पैमाने पर करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने पर सख्ती बरतने को भी कहा।

उपायुक्त ने पैदल चलने वालों, परिवहन के विभिन्न माध्यमों, दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोरोना संक्रमण का उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow